न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का कोच बनने के प्रयास में हैं डायसन
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक श्रीलंकाई टीम के साथ अच्छा रिकार्ड डायसन को कीवी टीम का कोच बना सकता है। पत्र ने डायसन के हवाले से लिखा है, "मेरा प्रयास जारी है। मेरे लिए यह अच्छा मौका है। कीवी बोर्ड अगर वाकई किसी योग्य उम्मीदवार की तलाश में है, तो मेरे कोच बनने के आसार बढ़ जाएंगे।"
एंडी मोल्स के इस्तीफे के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को कोच की तलाश है। मोल्स ने पिछले महीने ही इस्तीफा दिया है। कीवी टीम बिना किसी प्रशिक्षक के ही संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर है, जहां उसे पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान डेनियल विटोरी को फिलहाल कप्तान और कोच की संयुक्त भूमिका निभाने को कहा है। इस पद के लिए पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी और आस्ट्रेलिया के ग्रेग शेफर्ड का नाम सामने आ रहा था लेकिन उन्होंने खुद को इससे दूर कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications