समाचार पत्र 'द मिरर' के मुताबिक हॉलैंड की राष्ट्रीय टीम के सदस्य रुबिन को 14 नवंबर को खेले गए एक अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले के दौरान टखने में चोट लगी थी।
शुरुआती जांच से लगा था कि वह छह सप्ताह के लिए नहीं खेल पाएंगे लेकिन बाद में किए गए स्कैन के आधार पर चिकित्सकों ने उनकी चोट को गंभीर करार दिया।
आर्सेनल प्रबंधन ने कहा कि टखने की इस चोट से उबरने के लिए रुबिन को ऑपरेशन कराना पड़ेगा। रुबिन का ऑपरेशन अगले सप्ताह एम्सटर्डम में किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।