चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद ने ईगल्स को 24 रनों से हराया (लीड-6)
त्रिनिदाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईगल्स के सामने पहाड़ सा लक्ष्य रखा। निर्धारित 20 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए त्रिनिदाद के खिलाड़ियों ने चार विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।
इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ईगल्स टीम 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी।
ईगल्स के बल्लेबाजों में रौसव और डिपनर को छोड़ कोई भी विकेट पर टिक कर तेज गति से रन नहीं बना सके।
रौसव ने 19 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 44 रन बनाए। डिपनर 19 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए।
ईगल्स का पहला विकेट वान विक (25) के रूप में गिरा। वह एस. गंगा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद मैक्लारेन (9) भी गंगा की ही गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
ईगल्स का तीसरा विकेट रिली रौसव के रूप में गिरा। वह सिमंस की गेंद पर पोलार्ड के हाथों कैच आउट हुए। रौसव ने 19 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 44 रन बनाए। डिपनर 19 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए। डिलान डू प्रीज 41 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिदाद एवं टोबेगो की टीम ने पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में त्रिनिदाद की ओर से कुल 13 छक्के और 18 चौके लगे।
एड्रियन बाराथ ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 63 रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों का सामना किया और चार छक्के तथा चार चौके लगाए। लेंडल सिमंस ने भी तेजी से 40 रन बनाए। उन्होंने 25 गेंदों का सामना किया और छह चौके तथा एक छक्का लगाया।
विलियम पार्किं स के रूप में मैच के सातवें ओवर में त्रिनिदाद का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 25 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। थांडी तबालाल ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
पिछले मैच में अपनी धुआंधार पारी से अपनी टीम को जिताने वाले किरोन पोलार्ड ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 13 गेंदों पर 23 रन बनाए। उन्होंने दो छक्के व एक चौका जड़ा। मध्यक्रम के बल्लेबाज स्टीवर्ट ने भी तेजी से रन बटोरते हुए 11 गेंदों पर 33 रन बनाए। उन्होंने तीन छक्के व तीन चौके लगाए।
त्रिनिदाद की टीम ने अब तक दो मैचों से चार अंक जुटाए हैं। ईगल्स के दो अंक हैं। इस ग्रुप से न्यू साउथ वेल्स की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। ईगल्स ने न्यू साउथ वेल्स को हराया था।
अब इस जीत के साथ त्रिनिदाद की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। त्रिनिदाद की टीम अब तक अजेय रही है। उसका रन रेट भी काफी अच्छा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications