डेविस कप के मैच पाकिस्तान के बजाय हांगकांग में खेले जाएंगे
रिपोर्ट के अनुसार, आईटीएफ ने अपने सुरक्षा अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पाकिस्तान भेजा था। सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तान से लौटकर खेल समिति को नकारात्मक रिपोर्ट सौंपी जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
पीटीएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि डेविस कप एशिया ओसियाना ग्रुप-दो के मुकाबले अब हांगकांग में खेले जाएंगे।
समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' ने पीटीएफ के सचिव मुमताज यूसुफ के हवाले से कहा, " पाकिस्तान में वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था से सुरक्षा अधिकारी इयान टोड संतुष्ट नहीं थे। टोड को डर था कि खिलाड़ियों के लिए वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।"
टोड ने डेविस कप के मैचों के आयोजन के लिए अक्टूबर में लाहौर का दौरा किया था। यूसुफ ने कहा, "हम इस फैसले से आहत हैं। आईटीएफ ने टोड की रिपोर्ट के आधार पर ही यह फैसला सुनाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications