..यहां भी तेंदुलकर हैं अव्वल
नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नाबाद 111 रनों की पारी खेलने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 2010 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में मेजबान टीम के बल्लेबाजों से आगे हैं।
तेंदुलकर ने इस वर्ष अब तक 13 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में तीन बार नाबाद रहते हुए 85.72 की औसत से 1,543 रन बनाए हैं जिसमें सात शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। इस दौरान उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 214 रनों का रहा है।
विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 13 टेस्ट मैचों की 23 पारियों में दो बार नाबाद रहते हुए 65 की औसत से 1,365 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और आठ अर्धशतक शामिल है। इस वर्ष सहवाग का व्यक्तिगत उच्च स्कोर 173 रहा है।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने इस वर्ष अब तक 10 टेस्ट मैचों की 17 पारियों में तीन बार नाबाद रहते हुए 1200 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और चार अर्धशतक शामिल है। अमला का व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 253 रहा है।
हरफनमौला जैक्स कैलिस 10 मैचों की 17 पारियों में चार बार नाबाद रहते हुए छह शतक और दो अर्धशतक की मदद से 1,171 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 201 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा है।
मध्यक्रम के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने 10 मैचों की 16 पारियों में पांच बार नाबाद रहते हुए तीन शतक और चार अर्धशतक की मदद से 963 रन बनाए हैं जिसमें नाबाद 278 रन सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर रहा है।
बल्लेबाजी में भले भारत के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों से ऊपर हों लेकिन जब गेंदबाजी की बात आती है तो यहां मेजबान टीम के गेंदबाजों का जलवा है।
तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने इस वर्ष अब तक 10 मैचों में 22.59 की औसत से 52 विकेट झटके हैं। इस दौरान स्टेन ने पारी में तीन बार पांच विकेट जबकि मैच में एक बार 10 विकेट चटकाए हैं।
मोर्न मोर्कल 10 मैचों में 24.18 की औसत से अब तक 44 विकेट अपनी झोली में डाल चुके हैं। मोर्कल ने इस दौरान पारी में तीन बार पांच विकेट झटके हैं।
भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान ने अब तक आठ मैचों में 22.92 की औसत से 41 विकेट लिए हैं जिसमें पारी में दो बार पांच विकेट और मैच में एक बार 10 विकेट भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications