समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने गेल के हवाले से लिखा है, "मेरे खुद के खाते में दो शतक दर्ज हुए। मैं हमेशा से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाना चाहता था। मैं खुश हूं कि मैं यह मुकाम हासिल कर सका। मैं अपने साथियों के प्रदर्शन से भी खुश हूं। अनुभव कम होने के कारण वे आस्ट्रेलियाई टीम से लोहा नहीं ले सके लेकिन उनकी इच्छाशक्ति देखने लायक थी।"
फ्रैंक वॉरेल ट्रॉफी के अंतर्गत खेली गई तीन मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टीम को 2-0 से पराजित किया। ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच उसने एक पारी और 65 रनों से जीता था जबकि पर्थ में खेले गए तीसरे मैच में उसने 35 रनों से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।