समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस स्थान पर पहुंचने के लिए मैनचेस्टर युनाइटेड ने वुल्वरहैंप्टन वांडर्स क्लब को 3-0 से पराजित किया।
मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए स्टार स्ट्राइकर वायने रूनी, नेमनेंजा विदिक और एंटोनियो वेलेंसिया ने एक-एक गोल किए।
इस जीत से मैनचेस्टर युनाइटेड ने अपने अंकों की संख्या 37 कर ली है। इतने ही अंकों के साथ चेल्सी भी तालिका में सबसे ऊपर है।
दूसरी ओर आस्टन विला ने संडरलैंड को 2-0 से हराकर तालिका में अपने लिए तीसरा स्थान बना लिया है। इस जीत के बाद आस्टन विला ने आर्सेनल को पीछे छोड़ दिया है।
अन्य मुकाबलों में बर्मिघम सिटी क्लब ने ब्लैकबर्न रोवर्स को 2-1 से और बोल्टन वांडर्स ने वेस्ट हैम युनाइटेड क्लब को 3-1 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।