विश्व कप का आयोजन अगले वर्ष 28 फरवरी से 13 मार्च तक भारत में हॉकी का मक्का कहे जाने वाले राजधानी नई दिल्ली स्थित नेशनल स्टेडियम में होगा।
भारत और पाकिस्तान की टीमों को आस्ट्रेलिया, स्पेन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल-बी में जगह दी गई है।
पूल-ए में मौजूदा चैम्पियन जर्मनी, हॉलैंड, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और अर्जेटीना की टीमें हैं। जर्मनी को शीर्ष वरीयता दी गई है।
विश्व कप में कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी। भारत में इसका आयोजन 1978 के बाद पहली बार हो रहा है। इससे पहले भारत में इसका आयोजन मुंबई में हुआ था।
पूल-ए : जर्मनी, हॉलैंड, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, कनाडा और अर्जेटीना।
पूल-बी : भारत, पाकिस्तान,आस्ट्रेलिया, स्पेन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।