Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : जोकोविक दूसरी बार बने चैम्पियन

जोकोविक ने रविवार को पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में पांचवी वरीयता प्राप्त इंग्लैंड के खिलाड़ी एंडी मरे को सीधे सेटों में 6-4, 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। इसके साथ ही जोकोविक ने अपनी 19वीं जीत दर्ज की।

वर्ष 2005 में प्रोफेशनल टेनिस करियर में पदार्पण करने वाले जोकोविक ने वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन के खिताबी मुकाबले में फ्रांस के विल्फ्रेड सोंगा को हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

जोकोविक वर्ष 2007 और 2010 में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन वहां उन्हें रोजर फेडरर और राफेल नडाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जोकोविक वर्ष 2005 और 2006 में आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे जबकि 2007 में उन्होंने चौथे दौर तक का सफर तय किया था। इसके अलावा 2009 और 2010 में वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 30, 2011, 18:00 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+