किम क्लाइस्टर्स की ख़िताबी जीत
बेल्जियम की किम क्लाइस्टर्स ने चीन की ना ली को 3-6, 6-3 और 6-3 से हराकर साल की पहली ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला सिंगल्स का ख़िताब जीत लिया है.
फ़ाइनल मैच ज़बरदस्त रहा और एक सेट से पिछड़ने के बावजूद क्लाइस्टर्स ने न सिर्फ़ मैच में वापसी की बल्कि आख़िरकार ख़िताब भी जीत लिया.
वर्ष 2009 में यूएस ओपन जीतकर अंतरराष्ट्रीय टेनिस जगत में वापसी करने वाली किम क्लाइस्टर्स पिछली बार तीसरे नंबर पर रही थी.
लेकिन इस बार उन्होंने ख़िताब जीत लिया. ये किम क्लाइस्टर्स का दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब है. पहली बार उन्होंने वर्ष 2000 में ख़िताब जीता था.
पहला सेट किम क्लाइस्टर्स के लिए काफ़ी निराशाजनक रहा, जब ना ली ने 6-3 से सेट जीतकर सनसनी फैला दी.
अपने समर्थकों के बीच ख़िताब जीतने की उम्मीद जगाने वाली ना ली दूसरे सेट में बैक फ़ुट पर आ गई.
अनुभवी किम क्लाइस्टर्स ने शानदार वापसी की और 6-3 से सेट जीतकर 1-1 से बराबरी कर दी. तीसरे और निर्णायक सेट में एक बार फिर क्लाइस्टर्स का अनुभव साफ़ दिख रहा था.
संयम दिखाते हुए और ख़ास मौक़े पर सर्विस ब्रेक करके क्लाइस्टर्स ने 3-6, 6-3 और 6-3 से जीत हासिल कर साल का पहला ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
