Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट : पारी की हार टालने के लिए अभी 294 रनों की जरूरत (लीड-4)

दो दिनों का खेल अभी बाकी है और इस मैच को बचाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गम्भीर ने अपने-अपने अंदाज में बल्लेबाजी आरंभ की और दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े। सहवाग के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने 79 गेंदों पर नौ चौकों व एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। पॉल हैरिस ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

सहवाग के आउट होने के बाद मिस्टर डिपेंडेबल राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने गंभीर का अच्छा साथ दिया लेकिन 40वें ओवर में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गंभीर को अपना शिकार बना भारत को दूसरा झटका दिया। गंभीर ने 80 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।

गंभीर के आउट होने के बाद ईशांत शर्मा को नाइटवाचमैन की भूमिका में भेजा गया और कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए उन्होंने दिन का खेल खत्म होने तक अपना विकेट बचाए रखा। खेल खत्म होने के समय द्रविड़ 48 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद थे जबकि ईशांत 16 गेंदों पर सात रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 620 रन बनाकर घोषित की। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम ने भारत पर 484 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हरफनमौला जैक्स कैलिस ने सर्वाधिक नाबाद 201 रनों की बेहतरीन पारी खेली। कैलिस ने अपनी इस मैराथन पारी के दौरान 270 गेंदों पर 15 चौके और पांच छक्के लगाए। यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है।

एबी डिविलियर्स 129 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर विकेट कीपर महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे। डिविलियर्स ने इस दौरान 112 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्के लगाए। कैलिस और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की।

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को मैच के तीसरे दिन दो विकेट पर 366 रन से आगे खेलना शुरू किया। कल के नाबाद लौटे बल्लेबाज हाशिम अमला (116) और जैक्स कैलिस (102) ने पारी को आगे बढ़ाया और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 230 रनों की साझेदारी की।

भारत को दिन की पहली सफलता तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने दिलाई। ईशांत ने हाशिम अमला को विकेट के पीछे धौनी के हाथों कैच करवाया। अमला ने 140 रनों की पारी के दौरान 202 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया।

मैच के दूसरे दिन कप्तान ग्रीम स्मिथ (62) अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देने के बाद हरभजन सिंह की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए थे। स्मिथ ने 87 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए।

एल्वीरो पीटरसन (77) को हरभजन सिंह ने गौतम गम्भीर के हाथों कैच करवाया। पीटरसन ने 114 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया। स्मिथ और पीटरसन ने पहले विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की।

भारत की पहली पारी 136 रनों के मामूली योग पर सिमट गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, December 18, 2010, 22:00 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+