क्लाइस्टर्स डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचीं (लीड-1)
समाचाार एजेंसी 'डीपीए' के मुताबिक, डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलीन वोजनियास्की 8, 655 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं।
आस्ट्रेलियन ओपन में क्लाइस्टर्स के हाथों हार का सामना कर उपविजेता रही चीन की ली ना करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए 4,450 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई हैं।
ऐसा पहली बार हुआ है जब शीर्ष 10 में अलग-अलग देशों की खिलाडी शामिल हुई हैं।
रूसी खिलाड़ी वेरा ज्वोनारेवा एक स्थान गिरकर 7, 405 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
फ्रेंच ओपन चैम्पियन फ्रांसेस्का शियावोन 5, 055 अंकों के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। शियावोन पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थीं।
आस्ट्रेलिया की खिलाड़ी सामांथा स्टोसुर 4,862 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। स्टोसुर को आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में हारकर बाहर होना पड़ा था।
आस्ट्रेलियन ओपन में चोट के कारण मुकाबले को बीच में ही छोड़कर बाहर होने वाली अमेरिका की वीनस विलियम्स 4, 645 अंकों के साथ छठें स्थान पर हैं।
सर्बिया की जेलेना जांकोविक 4,385 अंकोंके साथ आठवें स्थान पर हैं जबकि बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका 3, 935 अंकों के साथ नौंवे और पोलैंड की अगनेस्का रदवांस्का 3, 340 अंकों के साथ दसवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications