Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

निकोलस केइफर ने टेनिस से संन्यास लिया

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक केइफर ने गुरुवार को एक साक्षात्कार में कहा कि वह तुरंत प्रभाव से टेनिस को अलविदा कह रहे हैं।

32 वर्षीय केइफर ने साक्षात्कार लेने वाले डेई वेल्ट को बताया कि वह अपना समय अपनी बेटी के साथ बिताना चाहते हैं। साथ ही साथ वह हनोवर96 क्लब के लिए ओवर-32 टीम में खेलना चाहते हैं। इसके अलावा वह खेल प्रबंधन की पढ़ाई भी करना चाहते हैं।

केइफर ने कहा, "15 साल तक टेनिस खेलते रहने के बाद अब जीवन की किताब में एक नया अध्याय जोड़ने का वक्त आ गया है। मैंने बीते दिनों में ही टेनिस को अलविदा कहने का फैसला किया था।"

केइफर को एक समय बोरिस बेकर का उत्तराधिकारी माना जाता था। वह 1995 में आस्ट्रेलियन और अमेरिकी ओपन के जूनियर चैम्पियन रह चुके हैं।

केइफर ने अपने 15 साल के करियर में एटीपी टूर के छह टूर्नामेंट जीते। वर्ष 2000 में वह अपने करियर के सबसे ऊंचे मुकाम चौथी वरीयता तक पहुंचे थे। 2004 में केइफर ने ओलम्पिक का युगल रजत पदक जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 30, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+