Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी : हरियाणा-तमिलनाडु मुकाबला शुरू होने में देरी

मैच शुरू होने का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे था लेकिन भोजनकाल तक खेल नहीं शुरू हो सका। दूसरे और तीसरे दिन भी कोहरे की वजह से मैच विलम्ब से शुरू हुआ था।

दूसरे दिन केवल 26 ओवरों का खेल हो सका था जबकि तीसरे दिन 24 ओवर फेंके जा सके थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए थे।

हरियाणा ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाकर घोषित कर दी थी। तीसरे दिन तमिलनाडु ने अरुण कार्तिक (24) और एस. बद्रीनाथ (13) के विकेट गंवाए थे जबकि अभिनव मुकुंद (30) तथा दिनेश कार्तिक खाता खोले बगैर नाबाद लौटे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, December 27, 2010, 14:00 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+