Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी से चिंतित हैं पोंटिंग

हाल के दिनों में आस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत के साथ खेली गई दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-2 से गंवाने के बाद पोंटिग की टीम एशेज में 1-2 से पिछड़ रही है। एशेज अर्न उसके हाथ से निकल चुका है। इस कारण उसकी प्रतिष्ठा दांव पर है।

समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने पोंटिग के हवाले से लिखा है, "बीते दिनों में हमारे पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सम्पन्न खेप थी। हम जरूरत के हिसाब से सबको मौका देते थे लेकिन आज वह स्थिति नहीं है।"

"क्रिकेट में भी एक चक्र चलता है। कोई भी टीम हमेशा के लिए शीर्ष पर विराजमान नहीं रह सकती। यह चक्र 20 से 30 वर्षो में बदलता है। एक समय था जब हम बेहद खराब खेल रहे थे और एक समय ऐसा भी आया जब हमने सबसे अच्छा खेल दिखाया। अब एक बार फिर हमारा खेल सबसे खराब हो गया है।"

पोंटिग मानते हैं कि टीम को खोया गौरव दिलाने के लिए सबसे अच्छा उपाय यही है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की नई पौध पैदा की जाए।

पोंटिंग ने कहा, "आस्ट्रेलियाई क्रिकेट से जुड़े हर व्यक्ति के सामने नई पौध तैयार करने की चुनौती है। मैं भी इसमें शामिल हूं। हमें अपना खोया गौरव पाने के लिए यह काम करना ही होगा क्योंकि बेहतर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के बगैर हम मैच नहीं जीत सकते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 30, 2010, 19:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+