पार्क जी सुंग ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहा
इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए पेशेवर फुटबाल खेलने वाले सुंग ने हाल ही में सम्पन्न एशियन कप के दौरान अपने देश के लिए 100वां मैच खेला था।
कोरिया की टीम सेमीफाइनल में जापान के हाथों हार गई थी। चोट के कारण सुंग तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में नहीं खेल सके थे।
दक्षिण कोरिया फुटबाल महासंघ ने कहा है कि सुंग ने घुटने की चोट से परेशान होकर अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल को अलविदा कहा है। सुंग के मुताबिक वह चाहते हैं कि उनके स्थान पर किसी युवा को मौका दिया जाए।
29 वर्षीय सुंग ने कहा, "मैं अगले तीन-चार वर्षों तक क्लब फुटबाल खेलना चाहता हूं। देश के लिए खेलना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं इस बात को लेकर खुश हूं कि मेरा स्थान लेने के लिए कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ चुके हैं।"
एशिया के सबसे सफल फुटबाल खिलाड़ियों में एक सुंग चैम्पियंस लीग में हिस्सा लेने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बने थे। उनके टीम में रहते हुए युनाइटेड ने तीन प्रीमियर लीग, तीन लीग कप और एक इंग्लिश क्लब खिताब जीता है।
सुंग ने अपने देश के लिए 2006 और 2010 फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया था। सुंग ने कहा कि 2006 विश्व कप में उनकी टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का सबसे यादगार लम्हा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications