Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रेलवे ने जीता सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब

मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में रेलवे ने हरियाणा को 7-1 से हरा दिया।

रेलवे ने शानदार खेल दिखाते हुए मध्यांतर तक 5-1 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद रेलवे ने दूसरे हाफ में दो और गोल किए।

रेलवे की ओर से कप्तान सबा अंजुम ने मैच के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के सहारे गोल कर टीम को 1-0 की बढत दिला दी थी। इसके बाद पूरे मैच में रेलवे की महिलाओं का दबदबा छाया रहा।

हरियाणा का नेतृत्व भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान सुरिंदर कौर कर रही थीं। 'गोल्डन गर्ल' के नाम से विख्यात ममता खरब चोट के कारण इस मुकाबले में नहीं खेल सकीं।

सुरिंदर की अगुआई में हरियाणा की खिलाड़ियों ने खिताबी मुकाबले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्हें ममता की कमी भी खली।

एक अन्य मुकाबले में उड़ीसा ने पंजाब को 5-3 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में रेलवे ने पंजाब को 9-0 से रौंदा था जबकि हरियाणा ने उड़ीसा को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, January 30, 2011, 22:00 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+