चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स की तेज शुरुआत (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक न्यू साउथ वेल्स टीम के सलामी बल्लेबाजो ने तीन ओवर में बिना कोई विकेट खोए 24 रन बना लिए थे। फिल ह्यूज तीन रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डेविड वार्नर ने चार चौकों की मदद से 19 रन बनाए थे।
इससे पहले, वेस्टइंडीज के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डरेन गंगा की कप्तानी में खेल रही त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टेस्ट टीम के धुरंधर बल्लेबाज साइमन कैटिच की कप्तानी में खेल रही आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स की प्रांतीय टीम अपने ही देश की विक्टोरिया प्रांत की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची है।
दूसरी ओर, बेहतरीन फार्म में चल रही वेस्टइंडीज की क्लब टीम त्रिनिदाद एवं टोबेगो ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी क्लब केप कोबराज को पराजित किया था।
पिछले 15 दिनों से जारी इस टूर्नामेंट का आज समापन हो जाएगा। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में सात देशों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताब जीतने वाली टीम को 60 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications