For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

लिएंडर पेस 2020 में इंटरनेशनल टेनिस से लेंगे रिटायरमेंट

नई दिल्ली। भारत के सबसे सफलतम टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने रिटायरमेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। लिएंडर पेस 2020 में इंटरनेशनल टेनिस से रिटायरमेंट ले सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसके बारे में ये जानकारी नहीं दी है कि किस महीने और किस तारीख को वो रिटायर होंगे लेकिन उन्होंने इसके संकेत दे दिए हैं। अब वह अपने अनुभव के बूते जीत दर्ज करते हैं लेकिन टीम के हितों को देखते हुए एक साल से ज्यादा नहीं खेलना चाहते।

996 ओलंपिक में एकल में पदक जीत चुके पेस ने सोशल मीडिया पर सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए अपने संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने अपने परिवार खासकर बहनों और बेटी को धन्यवाद दिया और उनके समर्थन के लिए आभार जताया। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि टोक्यो ओलंपिक उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। पेस ने अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने एकल के साथ-साथ युगल स्पर्धा में भी कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

डेविस कप में सबसे सफल युगल खिलाड़ी भारत के लिएंडर पेस ने हाल ही में कहा था कि वो किसी भी परिस्थति में किसी भी विपक्षी के खिलाफ अपने देश के लिए खेलने के लिए तैयार हैं। भारत ने तब डेविस कप में पाकिस्तान को मात दी थी। यह मुकाबला कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में खेला गया था। वैसे यह मैच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होना था लेकिन दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध होने के कारण भारत ने कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया था।

Story first published: Wednesday, December 25, 2019, 21:57 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+