Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीवी शो पर विवाहेतर संबंधों को कबूलेंगे वुड्स !

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक वुड्स के वकीलों ने उनसे कहा कि ओपराह शो में हिस्सा लेकर वह काफी हद तक अपने ऊपर लगे दाग को खत्म कर सकते हैं। वकीलों के मुताबिक अपने वैवाहिक जीवन को बचाने के लिए वुड्स के लिए ओपराह के कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य हो गया है।

वुड्स अच्छी तरह जानते हैं कि इस कार्यक्रम में शामिल होने का मतलब है कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सभी राजों पर से पर्दा उठाना होगा। वकीलों का कहना है कि अगर संभव हो सके तो वुड्स उस कार्यक्रम के लिए अपनी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन को भी साथ चलने के लिए राजी करने का प्रयास करें।

पिछले दिनों हुई कार दुर्घटना के बाद आश्चर्यजनक रूप से कम से कम सात महिलाओं द्वारा वुड्स के साथ शारीरिक संबंधों की बात स्वीकारने के बाद इस महान गोल्फ खिलाड़ी के जीवन में भूचाल आ गया है। सोमवार को व्यस्क फिल्मों की अभिनेत्री होली सिंपसन ने भी वुड्स के साथ शारीरिक संबंधों की बात स्वीकार की है। इससे वुड्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

उधर, वुड्स की पत्नी एलिन ने अपने पति के विवाहेत्तर संबंधों से तंग आकर उन्हें तलाक देने का फैसला कर लिया है लेकिन वुड्स चाहते हैं कि एलिन कम से कम 2016 तक इस शादी को बनाए रखें। इसके लिए वुड्स ने एलिन को एक बड़ी राशि हर्जाने के तौर पर देना स्वीकार किया है। वुड्स और एलिन की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+