एशियन गेम्स 2018 : सेमीफाइनल मुकाबले में हारे प्रजनेश, भारत को ब्रॉन्ज से करना पडे़गा संतोष
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का छठां दिन भारत के लिए काफी शानदार रहा, इस दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय फैंस के चेहरे पर खुशी बिखेर दी। वहीं भारत की ओर से टेनिस में प्रजनेश को गोल्ड का प्रबल दावेदार माना जा रहा था हालांकि उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में मैन्स सिंगल्स की प्रतियोगिता में उज्बेकिस्तान के डेनिस से कड़ा मुकाबला खेला लेकिन उन्हें इस मुकाबले में 6-2, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा जिस वजह से भारत को इस मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। बता दें कि इस पदक के साथ ही भारत की एशियन गेम्स में पदकों की संख्या 25 हो गई है जिसमें 6 गोल्ड 5 सिल्वर 14 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
गौरतलब हो कि एशियन गेम्स में टेनिस के मैन्स सिंगल्स में प्रजनेश ने भारत की उम्मीदों को बनाए रखा था ऐसे में माना जा रहा था कि प्रजनेश भारत को एक और गोल्ड दिला सकते हैं लेकिन उन्हें अब केवल ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा। बता दें कि गुणास्वेरण प्रजनेश ने इस प्रतियोगिता के पांचवें दिन एक बेहद कड़े मैराथन मुकाबले में दक्षिण कोरिया के सूनवू कवोन को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। जिसमें उन्होंने सूनवू को 6 (2)-7, 6-4, 7-6 (8) से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
Story first published: Friday, August 24, 2018, 18:34 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
