मशहूर टेनिस खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, लिएंडर पेस बने गवाह
नई दिल्ली। 28 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी साकेत माइनेनी ने वर्ल्ड डेविस कप के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उनकी महिला मित्र ने स्वीकार भी कर लिया।
डेविस कप डिनर के दौरान साकेत ने किया प्रपोज
इस पूरे वाक्ये के गवाह बने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टेनिस खिलाड़ी साकेत माइनेनी ने डेविस कप डिनर के दौरान अपनी महिला मित्र श्रीलक्ष्मी अनुमोलू को शादी का प्रस्ताव दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया।
केजरीवाल की 40 साल पुरानी खांसी की वजहों का हुआ खुलासा
लिएंडर पेस ने बताया कि ये पहला मौका है जब मैं किसी शादी के प्रस्ताव का गवाह बना हूं। दोनों को इस खास पल के लिए बधाई। बता दें कि श्रीलक्ष्मी यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।
1st Marriage Proposal I have witnessed @DavisCup Congrats 2 d cute couple @sri0112 @SakethMyneni #loveall 👰🏻❤️👦🏽💍 pic.twitter.com/o35HNtFxsd
— Leander Paes (@Leander) September 14, 2016
साकेत माइनेनी ने जिस तरह से डेविस कप डिनर के दौरान बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का प्रस्ताव दिया, वहां मौजूद सभी सदस्य चौंक गए। उन्हें ऐसी किसी भी घटनाक्रम की उम्मीद नहीं थी।
टेनिस एसोसिएशन ने इस पल को बनाया और भी खास
इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) ने तुरंत ही एक केक की व्यवस्था की, जिससे ये जोड़ा इस खास पल का आनंद उठा सके।
अब कपिल शर्मा के बचाव में उतरी कथित गर्लफ्रेंड, ट्विटर पर की अपील
साकेत माइनेनी ने हाल ही में सम्पन्न हुए यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम डेब्यू में क्वालिफाई किया। उन्होंने अपने करियर की एटीपी बेस्ट रैकिंग 119 हासिल की थी। अब वे डेविस कप में स्पेन के खिलाफ भारतीय टीम को लीड कर रहे हैं।
संभावना इस बात की भी है कि साकेत जल्द ही लिएंडर पेस के जोड़ीदार के तौर पर नजर आ सकते हैं। साकेत माइनेनी विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
