माहेला और प्रसन्ना जमे, श्रीलंका को 100 रनों की बढ़त (लीड-3)
मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 275 रनों से आगे खेलते हुए श्रीलंकाई टीम ने तीसरे दिन जल्द ही 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। जयवर्धने ने पहले अर्धशतक पूरा किया और फिर भोजनकाल के बाद शतक जड़ दिया। उनके टेस्ट करियर का यह 27 वां शतक है। खबर लिखे जाने तक श्रीलकाई टीम ने 137 ओवरों में 526 रन बना लिए थे और माहेला 168 एवं प्रसन्ना 59 रन बनाकर नाबाद थे।
तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम को थिलन समरवीरा के रूप में पहला झटका लगा। समरवीरा 70 रनों के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा का शिकार बने। भोजनकाल से ठीक पहले मेहमान टीम को एक और झटका उस समय लगा जब एंजेलो मैथ्यूज 17 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर आउट हो गए।
इससे पहले खेल के दूसरे दिन तिलकरत्ने दिलशान के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंकाई टीम ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 275 रन बनाए। दिलशान ने 133 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन बनाए थे। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक समरवीरा 45 और जयवर्धने 37 रन बनाकर नाबाद थे। दूसरे दिन भारत की ओर से जहीर खान ने दो विकेट झटके।
पहली पारी में भारतीय टीम ने 426 रनों का स्कोर खड़ा किया था। राहुल द्रविड़ ने 177 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 110 और युवराज सिंह ने 68 रनों का योगदान दिया था। श्रीलंका की ओर से चनाका वेलेगेदारा ने चार विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने तीन विकेट चटकाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications