
महेश भूपति के पिता से ली कोचिंग
सानिया के पिता इमरान मिर्जा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पांशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्जा को 12 साल से ही स्पाँशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया।

जारी हुआ था फतवा
व्यक्तिगत जीवन में सानिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। मुस्लिम परिवार से होने के कारण वर्ष 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फतवा तक जारी कर दिया था। उसके आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला चला और आखिरकार 'जमात-ए-इस्लामी हिन्द' नामक संगठन ने कहा कि उन्हें उनके खेलने से परहेज नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि वे खेलते समय ड्रेस कोड का ध्यान रखें। वर्ष 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई, लेकिन सगाई शीघ्र ही टूट गई और वे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ दिखने लगी।

शोएब ने पहली मुलाकात में कर लिया था पसंद
सानिया और शोएब पहली बार ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर में एक होटल में मिले थे। पहली मुलाकात के बाद ही शोएब का दिल सानिया के लिए धड़कने लगा और वह उनसे मिलने के बहाने ढूंढने लगे। 2010 में सानिया ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट शहर में टूर्नामेंट खेलनी गईं थीं और शोएब भी अपनी टीम के साथ वहीं थे। तब सानिया और शोएब की फिर से मुलाकात हुई और जब सानिया और शोएब की दोस्ती की खबर सानिया के पिता को लगी तो उन्होंने शोएब को डिनर पर बुला लिया। इसके बाद शोएब और सानिया एक-दूसरे के काफी क्लोज हो गए। दोनों ने 12 अप्रैल 2010 को शादी की थी।

सानिया की उपलब्धियां
- 3 फरवरी, 2003 को इन्होंने टेनिस करियर की शुरुआत की।
- सिंगल में 271 मैच खेले, 161 जीते
- सिंगल में 1 WTA और 14 ITF खिताब
- मिक्स डबल्स: ऑस्ट्रेलियन ओपन (2009)
- मिक्स डबल्स: फ्रेंच ओपन (2012)
- मिक्स डबल्स: यूएस ओपन (2014)
- डबल्स में 492 मैच खेले, 214 जीते
- डबल्स: 41 WTA और 4 ITF खिताब
हासिल किए हैं ये पुरस्कार
2004 में अर्जुन पुरस्कार
2005 में डब्ल्यूटीए न्यू कॉमर्स ऑफ द ईयर
2006 में पद्मश्री
2015 में राजीव गांधी खेल रत्न
2016 में पद्म भूषण
2016 में एनआरआई ऑफ द ईयर


Click it and Unblock the Notifications
