शीर्ष-10 में जगह चाहते हैं फोर्स इंडिया के सुतिल
सुतिल ने वेलेंसिया में जारी परीक्षण सत्र के दूसरे दिन समाचार एजेंसी डीपीए से बातचीत के दौरान कहा, "मैं आठवें स्थान पर आना चाहता हूं। किसी भी लिहाज से मैं शीर्ष-10 में जगह बनाने को आतुर हूं।"
सुतिल ने बीते सत्र में चालकों की सूची में 11वां स्थान हासिल किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार की सम्भावना है। सुतिल के साथ स्कॉटलैंड के चालक पॉल डी रेस्ता फोर्स इंडिया टीम की ओर से चुनौती पेश करेंगे।
सुतिल ने हालांकि यह स्वीकार किया कि आगामी सत्र में उनके लिए कोई रेस जीत पाना काफी मुश्किल काम होगा। उन्होंने कहा, "यह मुश्किल काम है। पहले हमें अपने प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने का प्रयास करना होगा। इसके बाद ही हम रेस जीतने के बारे में सोच सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Thursday, February 3, 2011, 23:00 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2011
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications