अंडर-19 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका जाएगी भारतीय टीम
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम त्रिकोणीय श्रृंखला खेलने के अलावा वहां की क्लब टीमों के साथ अभ्यास मैच भी खेलेगी। जोहांसबर्ग में खेली जाने वाली इस श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका होगी।
इस श्रृंखला के अंतर्गत भारतीय टीम को कुल चार मैच खेलने होंगे। उसे दो मैच दक्षिण अफ्रीका और दो श्रीलंका के साथ खेलने होंगे। श्रृंखला का फाइनल पांच जनवरी को खेला जाएगा।
विश्व कप के लिए राजस्थान के अशोक मेनारिया को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हरियाणा के खिलाड़ी मंदीप सिंह को इस टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
मौजूदा चैम्पियन भारत को विश्व कप ग्रुप-ए में अपना पहला मैच अफगानिस्तान के साथ 15 जनवरी को खेलना है। उसका दूसरा मैच 17 जनवरी को हांगकांग और तीसरा मैच इंग्लैंड के साथ 21 जनवरी को होना है।
टीम इस प्रकार है : अशोक मेनारिया, मंदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, अक्षत रेड्डी, हरप्रीत सिंह, ए.एल. राहुल, सूफियान शेख, जाहिद अली, हर्शल पटेल, जयदेव उनाडकड़, संदीप शर्मा, सौरव नेतवाल्कर, हरमीत सिंह, मानन शर्मा और गौरव जाठर।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications