ईडन के पास मेजबानी वापस पाने का मौका (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईसीसी ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है। आईसीसी के निर्देश का पालन करते हुए उसे सोमवार को ईडन में 27 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले विश्व कप मुकाबले के लिए नए आयोजन स्थल के नाम की घोषणा करनी है, लेकिन बंगाल के मंत्री के ताजातरीन दावे के बाद बीसीसीआई के साथ-साथ बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) को राहत मिलती दिख रही है।
अशोक ने एक बंगला समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा, "पवार ने मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को फोन करके कहा कि वह सीएबी को मैच की तैयारी के लिए सात फरवरी तक का समय देने के लिए तैयार हैं। सीएबी अगर ऐसा करने में सफल रहा तो भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच की मेजबानी ईडन को ही करनी होगी। पवार ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर अपने फैसले पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम को पवार से इस सम्बंध में अनुरोध किया था।"
आईसीसी ने शनिवार को ही ईडन से इस मैच की मेजबान नहीं छीने जाने और निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने से जुड़ी बीसीसीआई और सीएबी की अपील ठुकरा दी थी। इसके बाद बुद्धदेब ने पवार से पहल करने की अपील की थी। बुद्धदेव ने पवार से ईडन से मेजबानी छीनने और उसे किसी अन्य आयोजन स्थल को देने सम्बंधी फैसले पर आईसीसी से पुनर्विचार करने को कहा था।
आईसीसी ने गुरुवार को इस मैच की मेजबानी ईडन से छीनने की घोषणा की थी। आईसीसी निरीक्षण दल का कहना था कि मैच को लेकर ईडन की तैयारी अधूरी है। बीसीसीआई को 31 जनवरी तक नए आयोजन स्थल के नाम की घोषणा करनी है। अशोक ने कहा, "मैंने इस बारे में मुख्यमंत्री से बात की। उन्होंने शनिवार को पवार से बात की थी और कहा था कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। मुख्यमंत्री ने पवार से कहा था कि वह कोलकाता के क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला करें।"
इस बीच, बंगाल के लोक निर्माण मंत्री किस्ती गोस्वानी ने कहा है कि सीएबी अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने शनिवार रात को फोन के जरिए ईडन में जारी निर्माण कार्य में मदद की मांग की। गोस्वामी ने कहा, "डालमिया ने निर्माण कार्य सात फरवरी तक पूरा करने के लिए मदद करने की बात कही। हम ईडन को सात फरवरी तक मैच के लायक बना देंगे।"
उल्लेखनीय है कि आईसीसी के टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने भारत में क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले ईडन का मुआयना करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।
इस दल ने श्रीलंका के कोलम्बो, हम्बानटोटा और पालेकेले स्थित तीन मैदानों को आयोजन के अनुरूप करार दिया था। दल ने कहा था कि फाइनल मुकाबले का मेजबान वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के तीन स्टेडियम 14 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे लेकिन ईडन गार्डन्स की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकती।
इं़डो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications