दबाव झेलने में सक्षम टीम जीतेगी श्रृंखला : धौनी
दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को खेले गए चौथे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 48 रनों से हराकर श्रृंखला में 2-2 की बराबरी की थी।
भारतीय टीम ने डरबन में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी शिकस्त खाने के बाद जोहांसबर्ग और केपटाऊन में रोमांचक जीत दर्ज की थी।
धौनी ने कहा, "जो टीम दबाव झेलने में सक्षम होगी जीत उसी के हाथ लगेगी।"
यदि भारतीय टीम यहां श्रृंखला जीतने में कामयाब होती है तो यह उसके लिए पहला मौका होगा। इसके अलावा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गम्भीर और प्रवीण कुमार की अनुपस्थिति में धौनी की सेना के लिए यह जीत विश्व कप से पहले टॉनिक का काम करेगी।
विराट के बारे में धौनी ने कहा, "विराट का प्रयास बहुत सकारात्मक था। वह अपनी पारी से लगातार साबित कर रहे हैं कि वह महत्वपूर्ण हैं।"
दूसरी ओर, स्मिथ ने कहा, " हम अंतिम मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक हैं। हमने इस श्रृंखला में गेंद और क्षेत्ररक्षण में अच्छा किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications