प्रशंसकों के बर्ताव से चिंतित नहीं हैं क्लार्क
इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को खेले गए पांचवें एकदिवसीय मुकाबले के दौरान क्लार्क जब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान की ओर जा रहे थे उस समय कुछ स्थानीय दर्शकों ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया था।
क्लार्क ने इस मुकाबले में शानदार 54 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस पारी के द्वारा अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दिए थे।
समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' क्लार्क के हवाले से लिखता है, " निश्चत तौर पर आप लोगों से अच्छे व्यवहार की उम्मीद करते हैं लेकिन मुझे मालूम है कि कुछ प्रशंसकों ने क्यों चिढ़ाया। मैं इससे पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था इसलिए मैं उन लोगों को दोष नहीं दे सकता।"
इसके बाद जब क्लार्क शानदार अर्धशतक लगाकर पेवेलियन की ओर लौट रहे थे तो उन्हीं दर्शकों ने तालियों के साथ उनकी इस पारी का सम्मान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications