Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली और सचिन के क्लब में शामिल हुए यूसुफ

यूसुफ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में 70 गेंदों पर शानदार 105 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस विस्फोटक पारी में आठ चौके और इतने ही छक्के शामिल थे।

इससे पहले, भारत की ओर से दक्षिण अफ्रीका में गांगुली ने पांच, सचिन तेंदुलकर ने चार और डब्ल्यू.वी.रमन ने एक शतक लगाया है।

यूसुफ ने अब तक 45 एकदिवसीय मुकाबले में 33.04 की औसत से 694 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा इतने ही मैचों में 34.76 की औसत से उन्होंने 30 विकेट भी झटके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 24, 2011, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+