ब्रिस्बेन एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया को 4-1 की अजेय बढ़त (राउंडअप)
आस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के सभी बल्लेबाज 45.3 ओवरों में 198 रनों पर पेवेलियन लौट गए। आस्ट्रेलिया की ओर से वॉटसन के अलावा ब्रेट ली, डगलस बोलिंगर और जॉन हेस्टिंग्स को दो-दो विकेट हासिल किए।
बोलिंगर और ली ने 23 रन के कुल योग पर मेहमान टीम के तीन विकेट झटक लिए थे। हरफनमौला खिलाड़ी स्टीवन स्मिथ को भी एक सफलता मिली।
इंग्लैंड की ओर से स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया जबकि इयान बेल ने 36 रन जोड़े। 23 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद पीटरसन और बेल ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी की लेकिन वह इंग्लैंड को जीत दिलाने की दिशा में नाकाफी साबित हुआ।
अंतिम वक्त में जेम्स एंडरसन ने विकेट पर टिके रहकर 31 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि स्टुअर्ट फिन ने 25 गेदों की तूफानी पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। इन दोनों बल्लेबाजों ने अंतिम विकेट के लिए 53 रन जोड़े। इंग्लैंड ने अपना नौवां विकेट 145 रनों के कुल योग पर गिरा था।
इससे पहले, खराब फार्म से उबरकर अर्धशतक लगाने वाले कप्तान माइकल क्लार्क (54) और डेविड हसी (34) तथा ब्रैड हेडिन (37) की उपयोगी पारियों की मदद से आस्ट्रेलिया ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
मैन ऑफ द मैच चुने गए क्रिस वोक्स (45/6) की उम्दा गेंदबाजी के बावजूद मेजबान टीम निर्धारित 249 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन, पॉल कोलिंगवुड और स्टुअर्ट फिन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
क्लार्क ने 74 गेंदों पर पांच चौके लगाए जबकि हेडिन ने 57 गेंदों की अपनी उम्दा पारी में सात बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। हसी ने 43 गेंदों पर दो चौके जड़े। इसके अलावा स्टीवन स्मिथ ने भी नाबाद 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। स्मिथ ने एक चौका और एक छक्का जड़ा।
वॉटसन (16), शेन मार्श (16), केमरन व्हाइट (16), मिशेल जानसन (16), जॉन हेस्टिंग्स (13) और ब्रेट ली (0) ने निराश किया जबकि डगलस बोलिंग (6) रन आउट हुए। आस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में पेवेलियन लौट गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications