Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सैम्प्रास की कुछ ट्रॉफियां पार्क से बरामद

सैम्प्रास ने आठ दिसम्बर को बताया था कि उनकी जीवन भर की ट्रॉफियां सुरक्षित लॉकरों से चोरी चली गई हैं। यह चोरी पिछले महीने हुई थी। पुलिस ने दावा किया है कि उसे सैम्प्रास की कुछ ट्रॉफियां मिली हैं लेकिन उसने उनका विस्तृत ब्यौरा देने से इंकार कर दिया।

सैम्प्रास ने कहा था कि ट्रॉफियों के रूप में उनके पास पूरा एक इतिहास था लेकिन अब उनके टेनिस जीवन की कोई याद उनके पास नहीं रह गई है। सैम्प्रास को हालांकि इस बात का संतोष जताया था कि उनकी 13 ग्रैंड स्लैम ट्राफियां उनके पास हैं।

सैम्प्रास ने कुल 14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। उनके मुताबिक 1994 में जीती गई आस्ट्रेलियन ओपन ट्रॉफी चोरी हो गई है।

अपने करियर में कुल 64 ट्रॉफियां जीतने वाले सैम्प्रास ने कहा था, "मैं आहत हूं। मैंने सोचा था कि मैं अपना सामान सुरक्षित जगह पर रख रहा हूं। मैंने यही समझकर इन्हें लॉकर में रखा था कि यहां सुरक्षा कैमरे हैं लेकिन मैं गलत था।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 17:25 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+