ईडन मसले पर पवार से बात करेंगे प्रणब
बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया इस मसले को लेकर शनिवार को प्रणब से मिले थे। 25 मिनट की मुलाकात के दौरान प्रणब ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने वरिष्ठ सहयोगी और कृषि मंत्री पवार से बातचीत का भरोसा दिया था।
डालमिया से हुई मुलाकात को लेकर प्रणब ने कहा, "डालमिया मुझसे मिले थे। मैं इस मामले में पवार से बात करुं गा। मैं खेलों के बारे में अधिक नहीं जानता। ऐसे में जो लोग खेलों के बारे में जानते हैं, उन्हें इस समस्या को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।"
ईडन में जारी निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए डालमिया ने आईसीसी से सात फरवरी तक का समय मांगा लेकिन आईसीसी इस मामले में उसकी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील ठुकरा चुका है।
आईसीसी से मिले निर्देश के मुताबिक बीसीसीआई को सोमवार को ईडन के स्थानापन्न के तौर पर किसी अन्य आयोजन स्थल के नाम की घोषणा करनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications