धौनी ने अब तक 10 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। उन्होंने सात जीत दर्ज की है जबकि तीन मैच बराबीर पर छूटे हैं। इससे पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान वॉरविक आर्म्सट्रांग यह कारनामा कर चुके हैं। वॉरविक की कप्तानी में आस्ट्रेलियाई टीम ने आठ मैच जीते थे।
भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में श्रीलंका को एक पारी और 24 रनों से पराजित किया। इस तरह भारत ने तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीती। धौनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सातवीं जीत दर्ज की।
इस दौरान भारतीय टीम ने श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो जीत दर्ज की है। इसके अलावा उसने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक-एक जीत दर्ज की है।
ब्रेबॉर्न स्टेडियम में भारतीय टीम ने पांचवीं जीत हासिल की। इस मैदान पर भारतीय टीम ने पारी अंतर से दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले भारतीय टीम ने 1955-56 में न्यूजीलैंड को एक पारी और 27 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।