Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जुड़वा बेटियों के बाद अब जुड़वा बेटों के पिता बने रोजर फेडरर

बर्न। दुनिया के नंबर चार स्विस टेनिस प्‍लेयर रोजर फेडरर के घर मंगलवार दोहरी खुशी आई जब उनकी पत्‍नी मिरका ने जुड़वा बेटों को जन्‍म दिया। यह बात और भी दिलचस्‍प इसलिए है क्‍योंकि रोजर और उनकी पत्‍नी मिरका पहले ही जुड़वा बेटियों के माता-पिता है।

रोजर ने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर अपनी खुशी को अपने फैंस के साथ बांटा। रोजर ने मैड्रिड मास्‍टर्स टूर्नामेंट से अपना नाम इन्‍हीं वजहों के चलते वापस ले लिया था।

रोजर फेडरर ने अपने बेटों का नाम अपनी ट्वीट में फैंस के साथ शेयर किया। रोजर ने ट्वीट किया कि वह और मिरका बहुत ही खुश हैं क्‍योंकि उनके घर में लियो और लेनी का आगमन इस शाम को हो चुका है।

रोजर जो चार वर्ष की दो बेटियों के पिता हैं उनका कहना है कि उन्‍हें मोंटे कार्लो मास्‍टर्स से अपना नाम वापस लेने और यहां तक कि फ्रेंच ओपेन में भी न खेलने का कोई मलाल नहीं है।

फेडरर ने अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में लिखा है कि उन्‍होंने मैड्रिड ओपेन से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है क्‍योंकि वह अगले कुछ हफ्तों के दौरान अपनी पत्‍नी मिरका के साथ रहना चाहते हैं और यह समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं।

इसके साथ ही फेडरर ने अपने सभी फैंस से टूर्नामेंट में न खेलने की वजह से माफी मांगी है। लेकिन 19 दिनों के बाद होने वाले फ्रेंच ओपेन के लिए फेडरर पूरी तरह से तैयार हैं और वह इसके लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+