VIDEO: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपने होने वाले बच्चे को दिया भावुक संदेश, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अगले महीने मां बनने वाली हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सानिया अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी अहम बातें करती दिख रही हैं। सानिया ने वीडियो में कहा है कि उसे अपनी अजन्मे बच्चे के लिंग की नहीं बल्कि उसके अच्छे स्वास्थ्य की चिंता है। वह इसके लिए प्रार्थना करती है। सानिया ने कहा कि मैं सिर्फ अपने होने वाले बच्चे को ही नहीं, बल्कि सभी बच्चों को यह महत्वपूर्ण संदेश देना चाहूंगी कि अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करो, चाहे वह कितना भी मुश्किल या साधारण व्यक्ति की पहुंच से बाहर ही क्यों न हो, और खुद पर भरोसा करो।
ये भी पढ़ें-INDvsWI: टेस्ट टीम से रोहित शर्मा को बाहर किए जाने पर हरभजन सिंह ने जताई हैरानी, कही ये बड़ी बात
सानिया ने कहा- और जहां तक मेरे बच्चे का सवाल है तो मैं आशा करती हूं और इसके लिए प्रार्थना करती हूं कि वह एक स्वस्थ बच्चा हो। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़का है या लड़की है, जो कि कुछ लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा- इसके अलावा मैं उससे कहना चाहूंगी कि खुद पर भरोसा करो और हमेशा याद रखो कि जो तुम करना चाहो उसे करने की तुम्हें आजादी है। लेकिन इस समय मैं केवल अपने बच्चे की स्वास्थ्य की चिंता कर रही हूं। बता दें कि सानिया ने 2010 में पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी।
Story first published: Monday, October 1, 2018, 11:12 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
