Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल रत्न मिलने के बाद सानिया मिर्जा ने शेयर की खूबसूरत सेल्फी

नई दिल्ली। तमाम उठापटक और विरोध के बावजूद आखिरकार भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को शनिवार को खेलरत्न अवार्ड से नवाजा गया। इस अवार्ड को ग्रहण करने के बाद सानिया भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं जिन्हें यह सम्मानित पुरस्कार मिला है।

शनिवार को राष्ट्रपति भवन में सानिया ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से यह अवार्ड ग्रहण किया, इस अवार्ड के तहत सानिया को एक मेडल और साढ़े सात लाख रु. और प्रमाण पत्र मिले हैं। सानिया ने अवार्ड पाने के बाद एक सेल्फी ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। अपनी इस खूबसूरत सेल्फी के बाद सानिया ने लिखा है कि यार..एक सेल्फी तो बनती ही है।

किस आधार पर सानिया को मिला खेलरत्न

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा को खेलरत्न ना मिले इसके लिए पैरालिंपिक एथलीट एचएन गिरीशा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि साल 2011 से 2014 में सानिया मिर्जा ने एक भी पदक नहीं जीता तो इसलिए उन्हें किस आधार पर खेलरत्न के लिए चुना गया है जबकि उनका दावा था कि उनका प्रदर्शन सानिया मिर्जा से कहीं ज्यादा अच्छा रहा है।

सानिया को मिले शून्य नंबर

2011 से 2014 तक उन्होंने लंदन पैरालिंपिक्स 70 अंक हासिल किये और एशियन गेम्स 2014 में 20 अंक अर्जित किये। यानि कुल मिलाकर 90 अंक हासिल किये, वहीं सानिया मिर्जा के खाते में तो शून्य अंक हैं। इसलिए उन्हें खेलरत्न नहीं मिलना चाहिए लेकिन सरकार अपने फैसले पर अटल रही और उसने शनिवार को सानिया को खेल रत्न का अवार्ड दे दिया।

फिलहाल आप भी देखिये सानिया की खूबसूरत सेल्फी...

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+