सानिया मिर्जा के घुटने की सर्जरी हुई
हैदराबाद। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक अस्पताल में अपने बायें घुटने की सर्जरी कराई जिसके कारण वह कुछ और हफ्तों तक कोर्ट से दूर रहेंगी। ऑर्थोपेडिक सर्जन ने इस सर्जरी की, जिसके बाद इस टेनिस स्टार के पिता इमरान ने कहा, सितंबर में फ्लशिंग मिडोज में अमेरिकी ओपन ग्रैंडस्लैम के दौरान सानिया के घुटने में चोट लग गई थी, उसी की सर्जरी करानी पड़ी।
इमरान ने कहा कि जब आपरेशन हुआ तब सानिया के पति व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक भी अस्पताल में मौजूद थे। पिछले हफ्ते चोट लगने के बाद सर्जरी से बचने के लिए सानिया इंजेक्शन लगवा रही थी, लेकिन इस उपचार का कोई फर्क नहीं पड़ा।
सानिया इससे पहले 2006 में दायें घुटने और 2007 में दायीं कलाई का आपरेशन भी करा चुकी हैं। इमरान ने इससे पहले कहा कि सानिया ने घुटने की समस्या को लेकर पहले भी दो सर्जरी कराई हैं और इससे उसके कैरियर पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, हम दुआ कर रहे हैं कि इस बार उपचार कामयाब रहे और उसे दोबारा दर्दनाक प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications