हैदराबाद। भारत की टेनिस सनसनी भले ही देश के वीवीआईपी सदस्यों में से एक हों लेकिन उनके लिए भी देश के सारे नियम कानून वो ही हैं जो कि एक आम नगरिक के लिए होते हैं इसलिए हैदराबाद पुलिस ने उन्हें उस समय बिल्कुल नहीं बक्शा जब उन्होंने ट्रैफिक रूल तोड़ा।
दरअसल सानिया सोमवार रात को जुबली हिल्स जा रही थी अपनी टोयोटा फॉर्च्युनर कार से तो उस पर नंबर ट्रैफिक रूल के हिसाब से नहीं लिखा था जिसके कारण पुलिस ने उनका तुरंत 200 रूपये का चलान काटा।
सानिया मिर्जा ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, पुलिस ने काटा चालान
हालांकि सानिया ने अपनी इस गलती के लिए तुरंत माफी मांगी और उन्होंने तुरंत अपना चालान भर भी दिया और कहा कि आगे से कभी वो ऐसी गलती नहीं करेंगी।