
मां बनने के बाद पहली बार दिखी सानिया:
भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक हाल ही में माता-पिता बनें।अब मां बनने के बाद सानिया पहली बार अपने बेटे के साथ नजर आईं। उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

घर लौटते हुए कैमरे में कैद हुईं सानिया:
अपने बेटे को गोद में लिए सानिया जब हैदराबाद के रेनबो हॉस्पिटल से घर के लिए रवाना हुईं, तो ये खास पल कैमरे में कैद हो गए।सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने अपने बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक रखा है। अरबी भाषा के इस शब्द का अर्थ है- ईश्वर का तोहफा।

2010 में की थी शादी:
बता दें कि साल 2010 में सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया और शोएब ने टेनिस खिलाड़ी के प्रेग्नेंट होने की खबर 23 अप्रैल 2018 को सोशल मीडिया पर साझा की थी।शादी के आठ साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications
