Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड टूर फाइनल्स : फेडरर ने मरे की चुनौती समाप्त की

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में फेडरर ने मरे को तीन सेटों में 3-6, 6-3, 6-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ फेडरर का इस वर्ष सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी बने रहना तय हो गया है।

फेडरर ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और दो घंटे में मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ फेडरर ने मरे के खिलाफ अपना व्यक्तिगत रिकार्ड भी बेहतर किया। मरे और फेडरर के बीच अब तक 10 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार बार फेडरर को जीत मिली है।

मंगलवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में मौजूदा अमेरिकी ओपन विजेता अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने स्पेन के फर्नांडो वर्दास्को को पराजित किया। पोटरो ने यह मैच ढाई घंटे के भीतर 6-4, 3-6, 7-6 (7-1) से जीता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+