विश्व कप से पहले कोलिंगवुड को है फार्म की तलाश
खराब फार्म के कारण कोलिंगवुड को बल्लेबाजी क्रम में सातवें स्थान पर खिसकना पड़ा है। इसी कारण उन्होंने एशेज श्रृंखला के बाद टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया था।
कोलिंगवुड पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सिर्फ 83 रन जुटा सके थे। संन्यास की घोषणा के साथ कोलिंगवुड ने कहा था कि वह अपना ध्यान एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 क्रिकेट पर लगाना चाहते हैं।
कोलिंगवुड ने स्वीकार किया कि वह खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह फार्म वापस पाने के काफी करीब हैं।
कोलिंगवुड ने समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान कहा, "मैं टीम में बने रहना चाहता हूं। मेरी बल्लेबाजी अच्छी नहीं चल रही है लेकिन आने वाले दिनों में मैं अच्छा खेलूंगा। विश्व कप मेरे लिए अहम है और यही कारण है कि उससे पहले मैं अपना फार्म वापस पाना चाहता हूं।"
बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन के बावजूद कोलिंगवुड अपनी धीमी किंतु उपयोगी गेंदबाजी के दम पर टीम में बने हुए हैं। चौथे एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात ओवरों में सिर्फ 22 रन खर्च किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications