विश्व कप में खेलना सपना सच होने जैसा : कोहली
मध्यक्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके कोहली ने कहा कि वह 19 फरवरी से शुरू हो रहे विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह एकाग्रचित हैं।
वर्ष 2008 में कोहली की कप्तानी में भारत की अंडर-19 टीम ने विश्व कप खिताब जीता था और तभी से कोहली वरिष्ठ टीम के सदस्य के तौर पर विश्व कप में हिस्सा लेने का सपना पाले हुए थे।
कोहली ने कहा, "अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद मैंने टीम इंडिया के साथ विश्व कप खेलने का सपना पालना शुरू कर दिया था। आज वह पल आ गया है। मैं बहुत उत्सुक हूं। मेरे लिए यह बहुत बड़ा आयोजन है। इसमें खेलते हुए मैं क्रिकेट की मूलभूत बातों पर ध्यान दूंगा। कुछ अलग करना घातक हो सकता है। मैं अपने देश के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह एकाग्रचित हूं।"
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भले ही न मानते हों कि खिलाड़ियों के चोटिल होने से भारत की दावेदारी कमजोर पड़ेगी लेकिन कोहली मानते हैं कि इससे भारत की दावेदारी पर जरूर असर पड़ेगा।
विश्व कप से ठीक पहले गौतम गम्भीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और प्रवीण कुमार जैसे प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। तेंदुलकर और सहवाग पूरी तरह फिट हो चुके हैं लेकिन प्रवीण और गम्भीर की फिटनेस पर संशय बना हुआ है।
कोहली ने कहा, "विश्व कप से ठीक पहले प्रमुख खिलाड़ियों का चोटिल होना अच्छा संकेत नहीं है। इससे हमारी दावेदारी प्रभावित हो सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications