ईडन की जगह बेंगलुरू में होगा भारत-इंग्लैंड मैच
बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ईडन में मैच कराने को लेकर अंतिम रूप से अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी है। आईसीसी ने बीते गुरुवार को ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीनने की घोषणा की थी।
टूर्नामेंट निदेशक, केंद्रीय आयोजन समिति और आईसीसी के सदस्यों से बने निरीक्षण दल ने भारत में क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले ईडन का मुआयना करने के बाद पाया था कि निर्माण कार्य समय रहते पूरा नहीं हो पाने के कारण स्टेडियम फिलहाल मैच की मेजबानी की स्थिति में नहीं है।
इस दल ने श्रीलंका के कोलम्बो, हम्बानटोटा और पालेकेले स्थित तीन मैदानों को आयोजन के अनुरूप करार दिया था। दल ने कहा था कि फाइनल मुकाबले का मेजबान वानखेड़े स्टेडियम और श्रीलंका के तीन स्टेडियम 14 दिनों के भीतर पूरी तरह तैयार हो जाएंगे लेकिन ईडन गार्डन्स की तैयारी समय पर पूरी नहीं हो सकती।
इस सम्बंध में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अनुरोध पर बीसीसीआई ने आईसीसी के सामने अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की थी लेकिन शनिवार को उसे भी ठुकरा दिया गया था। बीसीसीआई को सोमवार तक नए आयोजन स्थल के नाम की घोषणा करनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications