Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन ने विश्व कप के कार्यक्रम को हास्यास्पद बताया

इंग्लैंड की टीम अक्टूबर से आस्ट्रेलियाई दौरे पर है। इस दौरे के बाद खिलाड़ी तीन दिन ही इंग्लैंड में रहेंगे। इसके बाद वह विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो जाएंगे।

विश्व कप में इंग्लैंड की टीम अगर दो अप्रैल को मुम्बई में खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचती है तो खिलाड़ी पांच महीने में केवल तीन दिन ही अपने घर पर बिता पाएंगे।

समाचाार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने पीटरसन के हवाले से लिखा है, " विश्व कप में इंग्लैंड का कार्यक्रम हास्यास्पद है। शायद इसलिए हमारी टीम विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती।"

पत्र के मुताबिक 30 वर्षीय पीटरसन ने कहा, " विश्व कप का कार्यक्रम काफी लम्बा है। यह छह सप्ताह तक चलेगा। हमारी टीम को प्रत्येक छह दिन में मैच खेलना है।"

पीटरसन ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि विश्व कप के कार्यक्रम के बारे में हम कुछ नहीं कर सकते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 31, 2011, 19:25 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+