पाकिस्तान ने हाल में न्यूीजीलैंड को उसी की सरजमीं पर एकदिवसीय श्रृंखला में 3-2 से मात दी थी। अफरीदी ने श्रृंखला जीत का श्रेय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को दिया।
न्यूजीलैंड दौरे से लौटने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा, "आप एक या दो खिलाड़ी से जीत की उम्मीद नहीं कर सकते। मैच में प्रत्येक खिलाड़ी को योगदान देना होता है।"
विश्व कप के बारे में अफरीदी ने कहा, "हमारी टीम मानसिक रूप से काफी मजबूत है और हम जीत के भूखे हैं। हमें केवल अपने बेसिक्स पर ध्यान देना है।"
पाकिस्तानी टीम 10 फरवरी की रात को बांग्लादेश के लिए रवाना होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।