Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रश्मि चक्रवर्ती और पूजाश्री की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंची

रश्मि और पूजाश्री की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यूक्रेन की क्रिस्टीना काजीमोवा और तुर्कमेनिस्तान की ऐनेसतेसिया पेकरे की जोड़ी को 6-1, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एक अन्य मुकाबले में जापान की मिकी मियामूरा व मारी तनाका ने भारत की अंकिता भाटिया व गरिमा वाटवानी की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया।

एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में जापान की मिकी मियामूरा ने भारत की रिषिका शंकरा को हराया। मियामूरा ने इस जीत के बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जापान की यूमी मियाजाकी ने हमवतन सकीको सिमीजू को 7-5, 6-3 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारत की कायरा श्राफ, अंकिता राणा के हारने के साथ ही एकल मुकाबलों में भारतीय दावेदारी समाप्त हो गई।

जापान की मारी तनाका ने सर्बिया की डोरोतेजा एरिक को कड़ी टक्कर देते हुए 7-6,(5), 6-2 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह सुरक्षित की।

एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में स्लोवानिया की अंजा प्रिसलेन को हमवतन डलीला जकूपोविक से 6-4,4-6,6-3 से हार का मुंह देखना पड़ा।

चीन की साई साई झेंग ने सीधे सेटों में इटली की निकोल क्लेरिको को 6-2, 6-0 से हराया। इंग्लैड की एमली वैब्ले स्मिथ ने भारत की अंकिता राणा को 6-4, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरी वरीयता प्राप्त स्लोवानिया की तदेजा माइरिक ने यूक्रेन की क्रिस्टीना काजीमोवा को 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल की तरफ कदम और बढ़ाया। जापान की सकीको सिमजू ने मियाजाकी को 7-5, 6-3 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, January 19, 2011, 22:00 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+