Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन टेस्ट : द्रविड़ आउट, भारत मुश्किल में

राहुल द्रविड़ 43 रन बनाकर मोर्न मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों लपके गए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 28 रन पर नाबाद लौटने वाले द्रविड़ ने 109 गेंदों पर छह चौके लगाए।

इससे पहले भारत ने 214 रन के कुल योग पर नाइटवॉचमैन ईशांत शर्मा का विकेट गंवाया था। ईशांत तीसरे दिन की समाप्ति तक सात रन पर नाबाद लौटे थे। वह 23 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 190 रन बनाए थे।

विकेट पर सचिन तेंदुलकर 19 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि वी.वी.एस. लक्ष्मण ने खाता नहीं खोला है। भारत ने 66 ओवर की बल्लेबाजी के दौरान 244 रन बना लिए हैं।?

भारत की ओर से दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गम्भीर ने अपने-अपने अंदाज में बल्लेबाजी आरंभ की और दोनों ने शतकीय साझेदारी निभाई थी। तीसरे दिन दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े थे।

सहवाग के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने 79 गेंदों पर नौ चौकों व एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। पॉल हैरिस ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

सहवाग के आउट होने के बाद मिस्टर डिपेंडेबल राहुल द्रविड़ बल्लेबाजी करने उतरे। उन्होंने गंभीर का अच्छा साथ दिया लेकिन 40वें ओवर में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने गंभीर को अपना शिकार बना भारत को दूसरा झटका दिया। गंभीर ने 80 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने 124 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 620 रन बनाकर घोषित की थी। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम ने भारत पर 484 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की है।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से हरफनमौला जैक्स कैलिस ने सर्वाधिक नाबाद 201 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी जबकि अब्राहम डिविलियर्स ने 129 रन बनाए थे। कैलिस और डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की थी। भारत की पहली पारी 136 रनों के मामूली योग पर सिमट गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, December 19, 2010, 16:00 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+