चैम्पियंस लीग : ईगल्स की समरसेट पर 5 विकेट से जीत (राउंडअप)
सलामी बल्लेबाज शेडले वान चाकविक की शानदार 47 रनों की पारी की बदौलत ईगल्स की टीम ने समरसेट की ओर से जीत के लिए रखे गए 133 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवरों में पूरा कर लिया।
ईगल्स की ओर से र्यान बेली ने 29, कप्तान बोयटा दिपानार ने 18 तथा रिली रूसो और ए. मैक्लारेन ने 13-13 रनों की पारी खेली।
समरसेट की ओर से चार्ल बिलोबी और ए. सी. थामस ने ईगल्स के दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी समरसेट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। एक समय उसने मात्र 52 रन के कुल योग पर अपने पांचों विकेट गंवा दिए थे लेकिन जेम्स हिल्ड्रिथ (31) और वेस डर्सटन (57) ने उसे मुश्किल से उबार लिया।
हिल्ड्रिथ ने अपनी 37 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान दो चौके लगाए जबकि डर्सटन ने तूफानी पारी खेलते हुए 32 गेंदों पर 10 चौके जड़े। डर्सटन ने मात्र 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 77 रन जोड़े।
समरसेट के सलामी बल्लेबाज क्रेग कीसविटर (8), अरुल सुपैया (0), जेंडर ब्रूएन (2), बेन फिलिप्स (0), कप्तान जस्टिन लेंगर (12) और पीटर ट्रेगो (6) ने निराश किया। ईगल्स की ओर से सी. डिविलियर्स ने चार विकेट झटके। जेंडर कोएत्जी को भी दो सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications