नडाल को लेकर उनके चाहने वालों की यही चिंता रही है कि आक्रामक खेल की वजह से कहीं उनका टेनिस करियर वक्त से पहले न खत्म हो जाए। इस पर स्पैनिश स्टार का कहना है कि लोगों को उनकी शैली के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए। नडाल इस समय बीजिंग में चाइना ओपन में शिरकत कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नडाल ने कहा, "मैंने अपना करियर 16 साल की उम्र में शुरू किया और पिछले सात वर्षो से टेनिस कोर्ट पर मौजूद हूं। मेरा मानना है कि यह लंबा करियर है क्योंकि ढेरों खिलाड़ी 21 साल की उम्र में अपना करियर आरंभ करते हैं और फिर 29 साल की उम्र में करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंच जाते हैं।"
नडाल ने कहा, "मेरे खेल की शैली आक्रामक है लेकिन मेरा मानना है कि कोई भी यह नहीं चुन सकता कि उसे किस शैली में खेलना है। मैं अपने खेल से खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।